लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर की महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत गई सपा, 5वें नंबर पर रहा BJP का प्रत्याशी पर मिश्रिख में मिली भाजपा को जीत

सीतापुर की महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव में सपा ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी पांचवें स्थान पर रहे. मिश्रिख सीट पर भाजपा को सफलता मिली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

सीतापुर की मिश्रिख और महमूदाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. मिश्रिख सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई है, लेकिन इससे ज्यादा चर्चे महमूदाबाद नगर पालिक सीट के नतीजों की हो रही है. महमूदाबाद सीट पर सपा को जीत मिली है. बीजेपी प्रत्याशी ने पांचवें नंबर पर आकर अपनी जमानत जब्त करा ली है. सोशल मीडिया पर इस सीट के चुनाव की जबर्दस्त चर्चा है और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है.