लेटेस्ट न्यूज़

‘मुगल गार्डन बना अमृत उद्यान’, अब BSP सुप्रीमो मायावती ने इसको लेकर कह दी ये बड़ी बात

देश में पिछले काफी समय से नाम बदलने का सिलसिला जारी है. अब इस लिस्ट में राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन (Mughal Garden) का…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

देश में पिछले काफी समय से नाम बदलने का सिलसिला जारी है. अब इस लिस्ट में राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन (Mughal Garden) का नाम भी आ गया है. जी हां, राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन का नाम भी अब बदल दिया गया है. आपको बता दें कि अब मुगल गार्डन को अमृत उद्यान (Amrit Udyan) के नाम से जाना जाएगा. मगर अब इसको लेकर भी सियासत तेज हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर इस मामले को लेकर निशाना साधा है.