राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाके के बाद अबतक 8 बॉडी लाई गईं अस्पताल, क्या क्या पता चला?
UP News: दिल्ली के लाल किले के पास धमाका हुआ है. अभी तक 8 लोगों के मौत की खबर सामने आई है. दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Car bomb blast
UP News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली स्थित लाल किले के पास कार में धमाका हुआ है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कई गाड़ियां इस धमाके की चपेट में आई है. अभी तक 8 लोगों के मौत की पुष्टी हुई है. फिलहाल दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ मुंबई में भी सुरक्षा अलर्ट पर कर दी गई है. बताया जा रहा है कि धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है. धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.