सांप ने हाथ पर काटा तो बागपत के रोहित की आवाज ही चली गई, इस अजीब मामले की पूरी कहानी चौंका देगी
UP News: बागपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सांप के काटने से एक युवक की आवाज ही चली गई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: क्या सांप के काटने से आवाज जा सकती है और इंसान गूंगा हो सकता है? उत्तर प्रदेश के बागपत से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. यहां एक युवक के सांप ने काट लिया. अब सांप के काटने के बाद से युवक की आवाज ही चली गई है. इस घटना से हर कोई दंग रह गया है. बता दें कि सांप ने युवक के हाथ पर डसा था.