लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: ‘कोई देखे न देखे योगी जी जरूर देखेंगे’, अखिलेश ने CM को लेकर कही ये बात

Mainpuri Byelection: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri Byelection: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है. इस उपचुनाव के लिए आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा. सपा ने उपचुनाव में मुलायम की बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘नेताजी’ के शिष्य रहे रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है. वहीं, इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के लिए जमकर प्रचार-प्रसार करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में अखिलेश ने आज यानी शुक्रवार को करहल में प्रचार किया. उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा ही सबसे अच्छे वोटों से जिताने का काम करेगी.