लेटेस्ट न्यूज़

काली ड्रेस और ग्लैमरस लुक... सीढ़ियों पर शिवा शर्मा के हाथ में हाथ डाले दिखी श्रद्धा, CCTV फुटेज आया सामने

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत से पहले का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है. इसमें वो गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के साथ हाथ में हाथ डाले सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है और श्रद्धा की बहन रश्मि दोनों के आगे सीढ़ियों से उतरती दिखी.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह फुटेज शिवा की कथित मौत से पहले का बताया जा  रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दोनों शिवा के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आए. श्रद्धा शिवा शर्मा के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाई दी. वहीं श्रद्धा की बहन रश्मि दोनों के आगे हाथ में फोन लिए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई नजर आई.

बता दें, शिवा की हत्या का आरोप गर्लफ्रेंड श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर लगा है. पुलिस ने इन तीनों अपराधियों को कड़ी मशक्कत के बाद नागपुर से गिरफ्तार किया था. फिलहाल तीनों को गिरफ्तारी के बाद 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं.    

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को 28 साल के शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी. शिवा की मौत के बाद उसकी मां ने आरोप लगाया था कि शिवा के साथ पहले मारपीट हुई और फिर उसे बिल्डिंग से धक्का दिया गया. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने हत्या के मामले में FIR दर्ज करके कार्रवाई कर रही है.

फ्लैट मालिक ने किए बड़े खुलासे

अवध अपार्टमेंट में फ्लैट के मालिक अजय राय ने श्रद्धा दुबे के व्यवहार को लेकर कई बातें बताई हैं. अजय राय का कहना है कि श्रद्धा काफी उग्र स्वभाव की महिला थी और वह बहुत गंदी-गंदी गालियां देती थी. उन्होंने बताया कि श्रद्धा के इसी झगड़ालू व्यवहार की वजह से ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जिस पर श्रद्धा को काफी ऐतराज था.

नागपुर से हुई तीनों की गिरफ्तारी

हत्या का केस दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने कड़ी तलाश के बाद मंगलवार को श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. नागपुर में गिरफ्तारी के  बाद इन्हें लखनऊ लाया गया. इसके बाद हजरतगंज थाने में श्रद्धा से करीब छह घंटे तक पूछताछ हुई. हालांकि उसने पूछताछ के दौरान कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं. इसके बाद तीनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच हुआ और फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 10 की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जेल में नहीं आया कोई रिश्तेदार

कोर्ट के आदेश के बाद श्रद्धा और रश्मि को गोसाईगंज स्थित जिला जेल की महिला बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है. ड्राइवर दानिश को पुरुष बैरक में रखा गया है. जेल प्रशासन के अनुसार जेल में पहले दिन शुक्रवार को इन तीनों आरोपियों से मिलने कोई भी करीबी या रिश्तेदार नहीं आया. दोनों बहनें दिन भर शांत रहीं और उन्होंने किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं की. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते इनकी अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रेलवे ने PET परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए किया खास इंतजाम, बलिया-कानपुर सेंट्रल के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन