अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव से कृष्णानंद पांडे ने मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी? क्या है मामला
UP Political News: लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने परिचित कृष्णानंद पांडे के खिलाफ ₹5 करोड़ की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav
UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. अखिलेश यादव के सौतेले भाई और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपने साथ धोखाधड़ी और ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इस मामले में उन्होंने लखनऊ के गौतमपल्ली पुलिस थाने में कृष्णानंद पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. यह घटना राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है.