लेटेस्ट न्यूज़

Ayodhya Ram Mandir : सोनिया गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर किया ये बड़ा फैसला

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया जाएगा. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के तामम लोगों को न्योता भेजा गया है. वहीं पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा विपक्ष कर रहा था कि राम मंदिर के उद्घाटन में जाना है या नहीं. अब कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पार्टी नेता 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएगा. सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को अस्वीकार कर दिया है.