लेटेस्ट न्यूज़

‘रामानंद संप्रदाय का है राम मंदिर’… चंपत राय के इस बयान पर भड़के शंकराचार्य, कही ये बात

अयोध्या के राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विवाद छिड़ गया है. दरअसल, यह विवाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के एक बयान से पनपा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विवाद छिड़ गया है. दरअसल, यह विवाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के एक बयान से पनपा है. बता दें कि बीते दिनों चंपत राय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि राम मंदिर शैव शाक्त और सन्यासियों का नहीं बल्कि रामानंद संप्रदाय का है. अब राय के इसी बयान को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द ने नाराजगी जताई है. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि चंपत राय का बयान हिंदू समाज में फूट डालने वाला है. खबर में आगे जानिए दोनों ने यूपी तक से विशेष बातचीत में क्या कुछ कहा है?