लेटेस्ट न्यूज़

‘गठबंधन में सीटें मांग नहीं रहे, दे रहे हैं’ – अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिखाए तेवर! दिया बड़ा संकेत

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी बनारस आए हैं, क्योटो तो नहीं लाए हैं ना. वादा तो इस बात का था कि बनारस क्योटो होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार ने क्योटो बनने ही नहीं दिया.’

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Akhilesh Yadav News: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने शनिवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा, गठबंधन में सीट मांग नहीं रही है बल्कि सीट दे रही है. गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर सीटों पर बात हो जाएगी. हमने पहले भी गठबंधन किए और सपा ने त्याग किया, इस बार लड़ाई बड़ी है. सपा सबको साथ लेकर चलेगी.