लेटेस्ट न्यूज़

बसपा MP दानिश अली पर बिधुड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के अखिलेश, कर दी बड़ी मांग

लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद दानिश अली (Danish Ali) पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद दानिश अली (Danish Ali) पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई है. इस मामले पर तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने X पर लिखा,

“इंसान की पहचान चेहरा नही, ज़ुबान होती है. सत्ता के नशे में बेसुध भाजपा के एक सांसद द्वारा विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है. ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हँसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है बल्कि ये भाजपा के अधिकांश सदस्यों की निर्लज्जता का बेशर्म प्रदर्शन है.”

उन्होंने आगे लिखा, “ऐसे सांसदों पर, किसी भी प्रकार की संसदीय विशेषाधिकारों की छूट से परे, किसी एक सांसद नहीं बल्कि पूरे संसद और संविधान की मानहानि करने का मुक़दमा होना चाहिए और ताउम्र की पाबंदी भी.”

आखिर लोकसभा में क्या हुआ?

बता दें कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान-3 के मुद्दे पर बोल रहे थे. इसी बीच बसपा सांसद दानिश अली ने कोई बात कही. दानिश अली की टिप्पणी सुनते ही रमेश बिधूड़ी भकड़ गए और अपना आपा खो बैठे.

इस दौरान भाजपा सांसद ने दानिश अली को सदन के अंदर ही ऐसा काफी कुछ कह डाला जिसे सुन वहां बैठा हर कोई चौंक गया. भाजपा सांसद ने दानिश अली को लेकर कई विवादित, असभ्य और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया.

स्पीकर ने जताई नाराजगी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से नाराजगी जताई है. लोकसभा स्पीकर ने भाजपा सांसद को चेतावनी भी दी है. बता दें कि लोकसभा स्पीकर ने उन शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया है.