लेटेस्ट न्यूज़

आधा सच बताने की बीमारी से ग्रस्त हैं सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव...यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य ने ऐसा क्यों कहा?

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वह 'आधा सच' बोलने की बीमारी से पीड़ित हैं. साथ ही 1995 के गेस्टहाउस कांड की याद दिलाई.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर 'आधा सच बोलने की बीमारी से ग्रस्त' होने का आरोप लगाया. मौर्य की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि इटावा के मतदाताओं ने ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को लोकसभा भेजा था.