लेटेस्ट न्यूज़

कासगंज में मंगेतर के सामने उतरवाए गए लड़की के कपड़े...8 लड़कों ने बारी-बारी किया गैंगरेप फिर ये हुआ

Kasganj Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में नदरई एक्वाडक्ट पर मंगेतर संग घूमने आई युवती के साथ आठ युवकों ने गैंगरेप किया. आरोपी मंगेतर को पीटते रहे और युवती को कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Kasganj Crime News
Kasganj Crime News (Representative Image)
social share
google news

Kasganj Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद ही शर्मानक मामला सामने आया है. कासगंज में जो वारदात घटी है उसने सभी को शर्मसार तो किया ही है, बल्कि इस बात की भी तस्दीक की है कि मानवता का पतन दिन पर दिन हो रहा है. दरअसल, एक महिला अपने मंगेतर संग जिले की हजारा नहर पर स्थित नदरई एक्वाडक्ट पिकनिक प्वाइंट घूमने आई थी. आरोप है कि 8 दरिंदे महिला को जबरन एक कमरे में घसीट कर ले गए और उसका गैंगरेप कर दिया. इतना ही नहीं उसके मंगतेर की कमरे के बाहर पिटाई भी की गई. इस मामले में अब पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है, बाकी तीन अभी भी फरार हैं. पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.