लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद कैसे कटी मुस्कान और प्रेमी साहिल की रात, 14 होगा सजा का ऐलान

ADVERTISEMENT

मेरठ की जिला अदालत ने नीला ड्रम हत्या मामले में मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया. दोनों की जेल में पहली रात चिंताजनक रही और उनकी मानसिक स्थिति खराब दिखी. मुलाकात और काउंसलिंग पर भी विचार जारी है.

social share
Google CTA

मेरठ का सनसनीखेज 'नीला ड्रम' हत्याकांड अब अपने कानूनी अंजाम के बेहद करीब पहुंच गया है. जिला अदालत ने मामले के आरोपी मुस्कान और साहिल को हत्या का दोषी करार दे दिया है. कोर्ट से दोष सिद्ध होते ही दोनों के व्यवहार में भारी बदलाव देखा गया है. सजा के खौफ में जेल में उनकी पहली रात काफी बेचैनी और तनाव में बीती. जहां एक तरफ दोनों दोषी रात भर रोते-बिलखते रहे, वहीं अदालत आगामी 14 तारीख को इनकी सजा की अवधि का ऐलान करेगी.