घर-घर जाकर बिजली बिल वसूलती हैं ये महिलाएं और महीने के कमाती हैं ₹20,000 तक... जानिए क्या है 'विद्युत सखी' योजना?
ADVERTISEMENT
विद्युत सखी योजना से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे बिजली बिल कलेक्शन का काम मिल रहा है। वे कमीशन से अच्छी आय प्राप्त कर परिवार का सहयोग करती हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। योगी सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
योगी आदित्यनाथ सरकार की विद्युत सखी योजना के तहत महिलाएं गांव-गांव जाकर बिजली बिल जमा करती हैं और इसके बदले कमीशन पाती हैं. इस योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में योगदान दे रही हैं. सहाना बेगम जैसी महिलाएं यह साबित कर रही हैं कि सही जानकारी और प्रयास से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं.
