हाईकोर्ट से छूटते ही गायब हुआ आयुष मालिक, क्या सुल्तान कारी के पास है? FIR दर्ज होते ही पुलिस में मची हलचल
शामली के आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद घर न लौटने पर पिता ने सुल्तान कारी और मुफ्ती अब्दुल्ला पर अपहरण, धमकी और दबाव बनाने की FIR दर्ज कराई है.
ADVERTISEMENT

Shamli Ayush Malik Conversion Case
शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है. 16 सितंबर को हाईकोर्ट में पेशी के दौरान अदालत ने बालिग आयुष मलिक को अपनी इच्छा के मुताबिक रहने और अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता दी थी. इसके बाद आयुष शामली स्थित अपने घर वापस नहीं आया. अब उसके पिता और दवा कारोबारी देवराज मलिक ने दो लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
