लेटेस्ट न्यूज़

अजगरा विधानसभा सीट पर बीजेपी और सुभासपा के बीच फंसा पेंच, कौन लड़ेगा यहां से चुनाव?

ADVERTISEMENT

Ajagara Assembly Seat: उत्तर प्रदेश की अजगरा विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर अभी से ही सियासी हलचल तेज हो गई है. यह सीट इस बार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 2022 में बीजेपी के टिकट पर त्रिभुवन राम ने यहां से चुनाव जीता था और उन्होंने सुभासपा के सुनील सोनकर को हराया था.

social share
Google CTA

Ajagara Assembly Seat: उत्तर प्रदेश की अजगरा विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर अभी से ही सियासी हलचल तेज हो गई है. यह सीट इस बार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 2022 में बीजेपी के टिकट पर त्रिभुवन राम ने यहां से चुनाव जीता था और उन्होंने सुभासपा के सुनील सोनकर को हराया था. अब चूंकि सुभासपा (ओम प्रकाश राजभर की पार्टी) एनडीए का हिस्सा है, तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी चुनाव में यह सीट बीजेपी के पास ही रहेगी या फिर सुभासपा अपना दावा ठोकेगी. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इस सीट पर अपनी वापसी का दावा कर रही है. आइए समझते हैं अजगरा सीट का सियासी समीकरण और वहां के राजनीतिक हालात.