लेटेस्ट न्यूज़

BJP में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, लिया मुलायम सिंह का आशीर्वाद

19 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता लेने के बाद एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

19 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता लेने के बाद एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं. अपर्णा यादव ने ट्वीट कर बताया कि लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया.

अपर्णा यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,

“भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया.”

अपर्णा यादव

आपको बता दें कि इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा, “…मैं आप सब का धन्यावाद ज्ञापित करतीं हूं कि इतनी बड़ी संख्या में पधार कर आप सब ने मेरा सम्मान बढ़ाया और उत्साहवर्धन किया.”

19 जनवरी को बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा ने कहा था,

“मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रही हूं. मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है. राष्ट्र धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. मैं बस, यही बोलना चाहती हूं कि अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं.”

अपर्णा यादव

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थीं. पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था, “खुशी इस बात की है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंच कर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी.”

आपको बता दें कि अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हें बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था. अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं.

UP चुनाव: अखिलेश के करहल से लड़ने पर केशव मौर्य बोले- सुरक्षित सीट तलाशने के लिए गए मैनपुरी