लेटेस्ट न्यूज़

तस्वीरें: UPSC इंटरव्यू में अपाला का जलवा, इतने नंबर पाए कि रिकॉर्ड टूटे, मिली 9वीं रैंक

गाजियाबाद निवासी डॉ. अपाला मिश्रा ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC-2020 की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है. अपाला ने इंटरव्यू राउंड में अब…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गाजियाबाद निवासी डॉ. अपाला मिश्रा ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC-2020 की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है.

अपाला ने इंटरव्यू राउंड में अब तक सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है. अपाला को इस राउंड में 215 नंबर मिले थे जबकि पिछला रिकॉर्ड 212 का था.

अपाला बताती हैं कि 40 मिनिट तक इंटरव्यू राउंड में उनसे तरह-तरह के सवाल पूछे गए थे, जिनमें से उन्होंने लगभग सभी सवालों का जवाब दिया था.

DU में प्रोफेसर मां अल्पना मिश्रा ने बताया कि 1 साल पहले उन्होंने अपाला के कमरे में ‘आई विल बी अंडर 50’ नामक एक पोस्टर लगाया था.

पिता कर्नल अमिताभ मिश्रा ने बताया कि अपाला पढ़ाई करने के बाद रोजाना उनके साथ 30-40 मिनट तक टेबल टेनिस खेलती थीं.

बीडीएस की पढ़ाई करने के बाद अपाला ने सिविल सेवा में आने का फैसला लिया था और उनके बड़े भाई सेना में मेजर हैं.