21 साल तक संघर्ष....पति राजू पाल की बरसी पर भावुक हुईं पूजा पाल फिर सीएम योगी को लेकर ये बोल दिया
Pooja Pal on Yogi Adityanath: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने पति की 21वीं बरसी पर माफिया अतीक अहमद के साथ अपने संघर्ष को याद किया. इस दौरान सीएम योगी को लेकर बयान दिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: प्रयागराज से चायल विधानसभा सीट से सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल काफी समय से भाजपा के करीब जाती हुई दिख रही हैं. वह कभी विधानसभा में योगी सरकार की तारीफ करती हैं तो कभी माफिया अतीक के अंत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देती हैं. इसी बीच पूजा पाल ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है.