वाराणसी में संकटमोचन मंदिर के महंत के घर से करोड़ों की चोरी करने वाले 6 बदमाश मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, 3 के संग ये हुआ
Varanasi Crime News: वाराणसी में संकटमोचन मंदिर महंत के घर से चोरी करोड़ों बरामद: पुलिस ने किया खुलासा. 6 चोर गिरफ्तार, 3 को लगी गोली.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News: वाराणसी के संकटमोचन मंदिर के महंत आवास पर हुई चोरी की सूचना के अगले दिन ही पुलिस ने देर रात मुठभेड़ करके तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उनके तीन अन्य साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इन सभी के पास से महंत आवास से चोरी किए गए करोड़ों रुपए की ज्वेलरी और नगदी भी पुलिस में बरामद की है. मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदात में मुख्य रूप से शामिल तीनों चोरों के पैरों में गोली लगी है. जबकि उनके अन्य तीन साथियों से थाने में पूछताछ चल रही है. आधी रात मुठभेड़ उस वक्त हुई है जब सभी 6 बदमाश चोरी के करोड़ों रुपए के सामान के बंटवारे के लिए शहर के रामनगर क्षेत्र के डोमरी इलाके में पहुंचे थे.