यूपी में घूमकर क्या कर रही थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? यहां उसने कैसे-कैसे वीडियो बनाए सब जानिए
Jyoti Malhotra News: पाकिस्तानी लिंक की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के धार्मिक स्थलों पर बनाए वीडियो खुफिया एजेंसियों के रडार पर, एनआईए और आईबी की संयुक्त पूछताछ जारी.
ADVERTISEMENT

Pakistan spy YouTuber Jyoti Malhotra
Jyoti Malhotra News: उत्तर प्रदेश के धार्मिक और संवेदनशील स्थलों के वीडियोज को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल ‘TravelWithJo’ पर अपलोड किए गए वीडियोज अब खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में हैं. इन वीडियोज में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की न केवल भव्यता को दिखाया गया है, बल्कि वहां की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत जानकारी भी दी गई है.