लेटेस्ट न्यूज़

वायरल वीडियो पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का भी आ गया जवाब, अखिलेश यादव को सीधे कह दी ये बात

Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya Controversy: सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का पुराना वीडियो वायरल, जिसमें 'शूद्र' शब्द को लेकर बहस हुई. अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है.

ADVERTISEMENT

 कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Photo- Aniruddhacharya ji/ YT Channel))
social share
google news

Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya Controversy: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव और वृन्दावन के कथावचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडया पर जमकर वायरल है. बता दें कि जो वीडियो अब वायरल हो रहा है वह साल 2023 का है. वायरल वीडियो में दोनों के बीच शूद्र शब्द को लेकर विवाद हुआ. वीडियो में देखा सकता है कि अखिलेश यादव, अनिरुद्धाचार्य से कह रहे हैं 'आइंदा किसी को शूद्र मत कहना.' सोशल मीडिया अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सपा समर्थक इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं, इस वीडियो को लेकर कथावचक अनिरुद्धाचार्य का जवाब सामने आ गया है और उन्होंने बिना नाम लेते हुए अखिलेश यादव पर करारा प्रहार किया है.