पीलीभीत की मंजीत के पति को सिख से जबरदस्ती बनाया गया ईसाई! महिला बोली- मैंने धर्म परिवर्तन से किया इनकार तो बच्चों को मारा
Pilibhit Religious Conversion News: पीलीभीत में नेपाल सीमा से सटे गांवों में सिख समुदाय के जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया, 8 नामजद और दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज.
ADVERTISEMENT

Pilibhit Religious Conversion News
Pilibhit Religious Conversion News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नेपाल सीमा से सटे गांवों में सिख समुदाय के लोगों का 'जबरन धर्म परिवर्तन' कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. मंजीत नामक पीड़ित सिख महिला की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को बहला-फुसलाकर पहले ही ईसाई धर्म अपना लेने के लिए मजबूर किया गया और अब उसे भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.