UP Weather Update: यूपी के 75 जिलों में से 17 जुलाई को इन 30+ जनपदों में होगी जबरदस्त बारिश
यूपी में 17-18 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, झांसी में मूसलाधार वर्षा. पूरे प्रदेश में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी.
ADVERTISEMENT

up weather news
UP Weather Update: मॉनसून ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और अगले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 17 जुलाई की सुबह से 18 जुलाई की सुबह तक मध्य और पूर्वी यूपी के साथ बुंदेलखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, झांसी और ललितपुर जैसे जिले विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी व्यापक अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.