लेटेस्ट न्यूज़

कुलदीप यादव - वंशिका के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी और अखिलेश तो गजब माहौल बन गया

Kuldeep Yadav Reception Video: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव एक साथ नजर आए. देखिए विंटेज कार में दूल्हा-दुल्हन की शाही एंट्री और क्या खास तोहफे लेकर पहुंचे दिग्गज राजनेता.

ADVERTISEMENT

social share
google news

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन लखनऊ के फाइव स्टार होटल 'द सेंटर' में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में खेल जगत से लेकर राजनीति की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी की रही.