पत्नी को मिलेगी बंगाल चुनाव में टिकट या वरुण गांधी जाएंगे... पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बदले कई सियासी समीकरण!
UP News: यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखिए अखिलेश यादव का 2027 के लिए डिजिटल मास्टरप्लान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ मेगा मीटिंग. साथ ही जानिए पीएम मोदी से वरुण गांधी की मुलाकात और इसके पीछे छिपे बंगाल चुनाव के सियासी समीकरण.
ADVERTISEMENT

Varun Gandhi meet PM Modi
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के अंक में सबसे पहले बात अखिलेश यादव के उस मास्टरप्लान की, जिसके जरिए वह 2027 के लिए एक 'डिजिटल आर्मी' तैयार कर रहे हैं ताकि विपक्ष के नैरेटिव को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके. दूसरी बड़ी खबर वरुण गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस मुलाकात की है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. क्या यह वरुण की घर वापसी है या बंगाल चुनाव का कोई नया समीकरण? और तीसरी खबर में हम समझेंगे कि क्या चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक (I-PAC) अब समाजवादी पार्टी के डिजिटल अभियान की कमान संभालने जा रही है.