लेटेस्ट न्यूज़

राज चौहान और विपिन यादव... गोरखपुर में BJP नेता राजकुमार चौहान को मारने वालों के नाम सामने आए, क्यों हुआ था कत्ल?

Gorakhpur BJP Leader Murder Case Update:गोरखपुर में पूर्व भाजपा पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. भतीजे की रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने बीजेपी नेता को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से मार डाला.

ADVERTISEMENT

Rajkumar Chauhan
Rajkumar Chauhan
social share
google news

Gorakhpur BJP Leader Murder Case Update: गोरखपुर में मंगलवार की सुबह शाहपुर इलाके में हुई पूर्व भाजपा पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की तफ्तीश में ये सामने आया है कि राजकुमार चौहान की हत्या उनके भतीजे के कुछ दुश्मनों ने की है जिनका नाम राज चौहान और विपिन यादव बताया जा रहा है. दरअसल कुछ लोगों की दुश्मनी पूर्व पार्षद के भतीजे से थी. लेकिन आरोपियों ने इसका बदला चाचा राज कुमार चौहान को मारकर लिया. आरोपियों ने राजकुमार चौहान को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू घोंपा था जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए गए हुए थे. फिलहाल पुलिस इस मामले में 8 नामजद आरोपियों से पूछताछ कर रही है.