पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर भीषण धमाका, अंदर मौजूद लोगों का हुआ ये हाल
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुआ जोरदार धमाका. छत उड़ गई और परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. जानिए क्या है इस खौफनाक मंजर की वजह और पुलिस की शुरुआती जांच में क्या निकला.
ADVERTISEMENT
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर एक भीषण विस्फोट (ब्लास्ट) हुआ है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. यह धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत उड़ गई और खिड़की-दरवाजे पूरी तरह तहस-नहस हो गए. आपको बता दें कि फर्रुखाबाद शहर के कोतवाली क्षेत्र के बीचों-बीच पूर्व विधायक विजय सिंह का आवास है. यहां धमाका लगभग शाम के सवा पांच बजे (5:15 PM) हुआ. विस्फोट से घर की छत और दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा है. मलबे और टूटे हुए कांच की चादरें चारों तरफ बिखर गईं. धमाके का असर आसपास के मकानों पर भी देखा गया.