लेटेस्ट न्यूज़

जल्द शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें इससे जुड़ी ये खास बातें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में डिजिटल चेकइन और सेल्फ बैगेज ड्रॉप पॉइंट्स की सुविधा जल्द शुरू होगी. यह एयरपोर्ट IGI एयरपोर्ट के यात्री बोझ को कम करेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने में मदद करेगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Noida International Airport Update: उत्तर प्रदेश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट डिजिटल और ऑटोमैटिक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है. पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस यात्रा के संकल्प के साथ यहां फेशियल रिकॉग्निशन (चेहरा पहचान प्रणाली) और सेल्फ बैगेज ड्रॉप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. यह एयरपोर्ट न केवल दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के बढ़ते बोझ को कम करेगा बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर देगा.