ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने दी जान! आगरा पुलिस गई माउंट आबू, अब तक क्या सामने आया?
दोनों बहनों का सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें वह सनसनीखेज आरोप लगा रही हैं तो वहीं दोनों बहनों ने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने दी जान! आगरा पुलिस गई माउंट आबू, अब तक क्या सामने आया?
Agra News: आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. इस पूरे मामले ने सभी को हिला कर रख दिया है. दोनों बहनों का सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें वह सनसनीखेज आरोप लगा रही हैं तो वहीं दोनों बहनों ने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है. इसी बीच सुसाइड नोट में मृतक बहनों ने जिन 4 लोगों को सुसाइड का जिम्मेदार ठहराया है, पुलिस ने उनमें से 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. बता दें कि आगरा पुलिस ने अपनी एक टीम को माउंट आबू भी भेजा है.