UPTak Baithak Logo

गेट तोड़कर कमरे में गया दोस्त तो देखकर सन्न रह गया...शादी से ठीक 2 महीने पहले कांस्टेबल बालकृष्ण ने खुद को क्यों खत्म कर लिया

लखनऊ में एक कांस्टेबल ने शुक्रवार को किराए के घर में आत्महत्या कर ली. मृतक कांस्टेबल की पहचान किशन के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां के आलमबाग थाना क्षेत्र में हुई ये घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है. बता दें कि यहां बरहा कॉलोनी में रहने वाले आलमबाग थाने में तैनात कांस्टेबल बालकृष्ण उर्फ बाल किशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी फरवरी में शादी तय थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. शुक्रवार को पूरे दिन उनका फोन बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद इस हृदयविदारक घटना का खुलासा हुआ.