रामपुर निकाय चुनाव सीट हो गई महिला आरक्षित तो नेताजी ने 45 घंटे में खोज ली दुल्हनिया, पर क्यों?
Rampur News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी दल अपनी तैयारियां में जुट गए हैं. सियासी दलों के साथ-साथ टिकट लेने के…
ADVERTISEMENT

Rampur News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी दल अपनी तैयारियां में जुट गए हैं. सियासी दलों के साथ-साथ टिकट लेने के लिए नेताओं ने भी अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है. आरक्षण सूची जारी होने के बाद कहीं गम है तो कही खुशियां हैं. किसी नेता का चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है तो किसी नेता को चुनाव लड़ने का मौका मिल गया है. मगर रामपुर के एक नेता ने निकाय चुनाव को लेकर जो कदम उठाया है, उससे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल रामपुर सीट महिला के लिए आरक्षित घोषित हुई है. इसे देखते हुए रामपुर के एक नेता निकाह यानी शादी तक करने जा रहे हैं. इसे देखते हुए लोग कह रहे हैं “ये नेतागिरी जो न करवाए वह कम ही है”.
