UPTak Baithak Logo

बहन गोल्डी ने की मजदूरी तो बुलंदशहर का पवन खरीद पाया किताबें और तैयारी कर निकाल ली सिविल सेवा

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 239वीं रैंक लाने वाले बुलंदशहर निवासी पवन कुमार की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPSC Achiever Pawan Kumar Story: कहते हैं कि हौसलों में दम हो तो विपरित परिस्थितियों में भी रास्ता मिल ही जाता है. ऐसी ही एक कहानी है बुलंदशहर के रहने वाले पवन कुमार की, जिन्होंने परिवार की आर्थिक हालत खराब होने के बावजूद भी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 239वीं रैंक हासिल की है. हालांकि पवन की ये कामयाबी अकेले की नहीं है. इसके पीछे उनके पूरे परिवार ने काफी संघर्ष किया है. खासतौर पर पवन की बहन गोल्डी ने, जिसने खेत में मजदूरी करके पवन को किताब दिलाने में मदद की. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पवन की इस कामयाबी में उनकी बहन गोल्डी के साथ-साथ पूरे परिवार ने मेहनत की है.