लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश की 20 सीटों पर चल रहा है कड़ा मुकाबला! यशवंत देशमुख से समझिए पूरी तस्वीर

ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन इंडिया मजबूत हो रहा है और अब वह यहां 20 सीटों पर भाजपा को टक्कर देने की स्थिति में है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का जब बिगुल बजा तब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हुई कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक तरफा चुनाव जीत सकती है. मगर अब जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी माहौल भी बदल रहा है. अब ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन इंडिया मजबूत हो रहा है और वह यहां 20 सीटों पर भाजपा को टक्कर देने की स्थिति में है. इस मुद्दे पर जब हमने सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख से बातचीत की, तो जानें उन्होंने क्या कहा?

सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने कहा, "जो आंकड़े बता रहे हैं, हमारा ऐसा अनुमान है कि यूपी में 80 में 60 सीटें ऐसी हैं, जहां पर आप भाजपा को सेफ बोल सकते हैं. मगर 20 सीटें ऐसी हैं, जहां पर पेंच फंसा हुआ है. उन 20 में से 7 सीटों पर अपोजिशन हमारे आंकड़ों में आगे है और 13 सीटों पर बहुत कम मार्जिन से पीछे है. आने वाले हफ्तों में या तो यह मार्जिन बढ़ेगा या मार्जिन घटेगा. अगर यह मार्जिन घटा तो यह टी 13 सीटें फ्लिप भी हो सकती हैं. अगर मार्जिन बढ़ा तो अपोजिशन की जो 7 सीटें हैं वो भी फ्लिप हो सकती हैं. दोनों चीजों की संभावना है."

 

लेटेस्ट सर्वे से क्या पता चला?

17 अप्रैल से पहले सामने आए एबीपी और सी-वोटर के सर्वे में उत्तर प्रेदश की सभी 80 सीटों को लेकर बड़ा दावा किया गया है. सर्वे में दावा किया गया है कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीट NDA को 73 सीटें मिल सकती हैं. वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन 7 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है.