रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला अपर्णा ठाकुर की पूरी कहानी, केस हुआ तो ये बोली
अपर्णा ठाकुर नाम की महिला ने रवि किशन पर बड़ा आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उनकी बेटी शिनोवा रवि किशन की बेटी है. शिनोवा नाम की युवती भी खुद को रवि किशन को अपना पिता बता रही है और वह डीएनए टेस्ट को भी तैयार है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

Ravi Kishan, Aparna Thakur, Shinova
Ravi Kishan News: गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन के ऊपर अपर्णा ठाकुर नाम की महिला ने बड़ा आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उनकी और रवि किशन की एक बेटी है, जिसका नाम शिनोवा है. खुद शिनोवा का भी दावा है कि रवि किशन ही उसके पिता हैं. शिनोवा और उनकी मां अपर्णा ठाकुर कोर्ट में डीएनए टेस्ट को भी तैयार हैं.