रवि किशन को अपना पति बताने वाली महिला पर FIR दर्ज, एक्टर की वाइफ ने सपा नेता पर भी लगाया आरोप
मुबंई की एक महिला ने सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि रवि किशन उनके पति हैं और दोनों की एक बेटी भी है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : गोरखपुर के मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को लेकर मुंबई की एक महिला ने कई बड़े दावे किए था. महिला ने सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि रवि किशन उनके पति हैं और दोनों की एक बेटी भी है. लखनऊ में अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने दावा किया था कि, 'सांसद रवि किशन उसके पति हैं. दोनों की एक बेटी भी है. लेकिन, अब रवि किशन उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते. उनकी शादी रवि किशन से 1996 में मुंबई में हुई थी.' वहीं रवि किशन की तरफ से महिला के खिलाफ एक्शन लिया गया है.