लेटेस्ट न्यूज़

लड़की को बगल में बिठा इस महिला ने किया बड़ा दावा, कहा- रवि किशन मेरी बेटी के पिता और मेरे पति

मतदान से पहले गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन विवादों में घिर गए हैं.  लखनऊ में अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के पहले चरण की उल्टी गिनती शुरु हो गई है. दो दिन बाद यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. वहीं मतदान से पहले गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन विवादों में घिर गए हैं. लखनऊ में अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है. यूपी तक से बात करते हुए महिला ने कहा कि, 'सांसद रवि किशन उसके पति हैं. दोनों की एक बेटी भी है. लेकिन, अब रवि किशन उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते. उनकी शादी रवि किशन से 1996 में मुंबई में हुई थी.'