प्रयागराज के एयरपोर्ट पर क्यों कराई गई वायुसेना के लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग? इनसाइड स्टोरी सामने आई
प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर मंगलवार को भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे यात्री विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. वायुसेना ने इसे तकनीकी खराबी के बजाय एक ऑनबोर्ड इंडिकेशन के बाद की गई एहतियाती लैंडिंग बताया है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Airport IAF Fighter Jet Emergency Landing (Representative Image)
Prayagraj News: भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मंगलवार सुबह प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के तहत सिविल एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा. इस वजह से प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर यात्री विमान सेवाएं प्रभावित हो गईं. दूसरी तरफ नई दिल्ली से प्रयागराज आ रहे यात्री विमान को लखनऊ भेज दिया गया, जबकि नई दिल्ली, मुम्बई और बिलासपुर की फ्लाइट को कैंसिल किया गया. इससे विमान में यात्रा करने वाले यात्री परेशान हुए. उधर वायुसेना ने तकनीकी खराबी की बात से इनकार करते हुए इसे एहतियातन लैंडिंग बताया है.