UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में रिश्ते के खिलाफ थे घर वाले फिर शिवम और उसकी प्रेमिका ने उठा लिया ये गलत कदम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गंगापार इलाके के सराय ममरेज में एक प्रेमी-प्रेमिका ने पारिवारिक विरोध के चलते एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गंगापार इलाके के सराय ममरेज में एक प्रेमी-प्रेमिका ने पारिवारिक विरोध के चलते एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की. यह घटना तब सामने आई जब दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन परिवार की असहमति ने उन्हें यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.