पीजीआई में एडमिट हुए मंत्री नंद गोपाल नंदी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये जानकारी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh news) सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी गुरुवार को एसीजीपीजीआई लखनऊ में एडमिट हुए हैं. मंत्री नंदी को…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh news) सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी गुरुवार को एसीजीपीजीआई लखनऊ में एडमिट हुए हैं. मंत्री नंदी को यूरोलॉजी से संबंधित समस्या है. इसके लिए उन्हें छोटे ऑपरेशन से गुजरना होगा. भर्ती होने से पहले मंत्री नंदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों और चाहने वालों को जानकारी दी है. सोशल मीडिया के जरिए यूपी कैबिनेट मिनिस्टर ने सभी से शुभकामनाओं की कामना भी की है.