लेटेस्ट न्यूज़

लॉकअप के अंदर कुछ इस तरह बीती अतीक और अशरफ की रात, पुलिस वालों से माफिया ने की ये मांग

Atiq Ahmad News: उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए गुरुवार रात को प्रयागराज पुलिस नैनी सेंट्रल जेल से माफिया अतीक अहमद और उसके…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Atiq Ahmad News: उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए गुरुवार रात को प्रयागराज पुलिस नैनी सेंट्रल जेल से माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को धूमनगंज थाने लिए लाई. आपको बता दें कि उमेश पाल धूमनगंज के जयंतीपुर इलाके के रहने वाले थे और सरेआम उनकी गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का आरोप अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर है, लिहाजा धूमनगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर के आधार पर अतीक और अशरफ से पुलिस ने रात में पूछताछ की. बता दें कि जब पुलिस अतीक और अशरफ से पूछताछ कर रही थी, तब झांसी में असद का पोस्टमॉर्टम चल रहा था.