लेटेस्ट न्यूज़

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने सबसे पहले कही ये बात

यूपी में इस वक्त सिर्फ एक बात के चर्चे हैं. चर्चे माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के. यूपीएसएटीएफ ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी में इस वक्त सिर्फ एक बात के चर्चे हैं. चर्चे माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के. यूपीएसएटीएफ ने उमेश पाल मर्डर केस में वांछित चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया है. अब इस मामले में समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

अखिलेश यादव ने असद के एनकाउंटर के बाद एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, ‘झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है. भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है.’

साफ तौर पर अखिलेश यादव ने असद के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं. आपको बता दें कि यूपी विधानसभा के पिछले सत्र में अखिलेश यादव ने उमेश पाल मर्डर के मुद्दे को उठा योगी सरकार को घेरा था. उस दौरान अखिलेश और सीएम योगी के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी. तब सीएम योगी ने सदन में कहा था कि माफिया अतीक को मिट्टी में मिला देंगे.

फिलहाल बीजेपी नेता सीएम योगी के इस बयान का जिक्र कर एनकाउंटर की तारीफ कर रहे हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,स्वतंत्र देव सिंह जैसे तमाम नेताओं के बयान सामने आए हैं.

उधर, असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में ढेर होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की है. साथ ही उन्होंने एनकाउंटर करने वाली टीम की तारीफ की है. यूपी सीएमओ की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की. सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.