माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे अली को अब नैनी जेल से किया जा रहा शिफ्ट! मामला क्या है?
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की जेल बदली जाएगी. नैनी जेल से अली को झांसी जेल शिफ्ट करने का शासन से आदेश जारी हुआ है. अली, उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है.
ADVERTISEMENT

Photo: Ateek Ahmad & Ali Ahmad
Prayagraj News: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बंद है. अली को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. अतीक अहमद के बेटे अली की अब जेल बदली जाएगी. अली को नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल में शिफ्ट करने का आदेश शासन की तरफ से जारी हुआ है. अली करीब पिछले तीन साल से नैनी जेल में बंद है. अली अहमद की जेल बदलने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.
