लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा अंडरपास में डूबी कार तभी ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप मलिक बुजुर्ग के लिए बन गए देवदूत! ऐसे किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में तेज बारिश के कारण जल भराव की समस्या देखने को मिल रही है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति कार में गले तक पानी में फंसा हुआ नजर आ रहा है जिसका रेस्क्यू ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ने किया है.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में तेज बारिश के कारण जल भराव की समस्या देखने को मिल रही है. ऐसे में स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति कार में गले तक पानी में फंसा हुआ नजर आ रहा है. तभी वहां मौजूद एक ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ने पानी क अंदर जाकर उन्हें सुरक्षित निकालते नजर आए. ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का नाम कुलदीप मलिक है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ना सिर्फ लोग बल्कि खुद मथुरा पुलिस भी उनकी तारीफ कर रही है.