UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
UP Weather Today: आज 24 अगस्त को पूर्वी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है. IMD ने प्रयागराज, वाराणसी, भदोही समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा, लेकिन बुंदेलखंड के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 24 अगस्त को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में आज बादलों की मेहरबानी ज्यादा रहेगी. पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. IMD ने पूर्वी यूपी के 6 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है.
