लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाएंगी ब्रेल लिपि वाली टाइल्स... नेत्रहीनों को ओवरब्रिज, लिफ्ट समेत इन जगहों पर नहीं आएगी दिक्कत

भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. देश के लगभग 1300 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को ब्रेल लिपि से लैस किया जाएगा, जिनमें उत्तर मध्य रेलवे के 46 स्टेशन शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
google news

भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. देश के लगभग 1300 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को ब्रेल लिपि से लैस किया जाएगा, जिनमें उत्तर मध्य रेलवे के 46 स्टेशन शामिल हैं. यह पहल नेत्रहीन लोगों को स्टेशन पर आसानी से नेविगेट करने में मदद करेगी. स्टेशनों पर ब्रेल नेविगेशन मानचित्र और स्पर्शनीय टाइलें लगाई जाएंगी. बता दें कि स्टेशन पर लगाई जाने वालीं स्पर्शनीय टाइलें पैरों के नीचे महसूस की जा सकेंगी जिससे वे गलत रास्ता अपनाने से बचेंगे. ये चिह्न शौचालय, ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर और प्रतीक्षालय में मौजूद होंगे.