लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में युवक ने बाइक रखी कंधे पर और ट्रेन आने से पहले पार करने लगा रेलवे क्रॉसिंग, वीडियो वायरल हुआ तो ये पता चला

Jhansi Viral Video: झांसी में एक युवक ने कमाल कर दिया. सोशल मीडिया पर व्यूज बटरोने के चक्कर में उसने अपनी जिंदगी ही जोखिम में डाल दी. यहां एक युवक बाइक कंधे पर रखकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए देखे गया. वीडियो वायरल हुआ तो फिर ये सब जानकारी सामने आई.

ADVERTISEMENT

Jhansi Viral News
Jhansi Viral News
social share
Google CTA

Jhansi Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोवर्स पाने के लिए अपनी जिंदगी ही खतरे में डाल दी. सोशल मीडिया पर 58 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रह है, जिसमें एक युवक बाइक को कंधे पर रखकर ट्रेन आने से पहले रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए देखे जा सकता है. वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है. अब आप खबर में आगे जानिए इस वायरल वीडियो के संबंध में क्या-क्या पता चला?