झांसी में I Love Muhammad के जवाब में लगा लिए आई लव महादेव के पोस्टर!
बरेली के बाद झांसी में बढ़ा 'आई लव' अभियान. मुस्लिम इलाकों में 'I Love Muhammad' के बैनर तो दुकानदारों ने आस्था में लगाए 'I Love Mahadev' के पोस्टर. जानें शहर का माहौल और दुकानदारों की प्रतिक्रिया.
ADVERTISEMENT

Jhansi I Love Mahadev poster.
बरेली में हुए बवाल के बाद ' I love..' मुहिम यूपी में तेजी पकड़ती नजर आ रही है. झांसी में जहां मुस्लिम समुदाय के इलाकों में " I LOVE Muhammad "के बड़े बड़े बैनर दिख रहे हैं, तो वहीं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ' I LOVE महादेव' के पोस्टर लगा लिए हैं. शहर कोतवाली इलाके के पंचकुइया मार्केट के अलावा प्रमुख इलाइट चौराहे पर भी I LOVE महादेव का पोस्टर लगा दिखा.