लेटेस्ट न्यूज़

शादीशुदा संध्या को विकास से हुआ प्यार, उसने पति की हत्या कर शव फेंका कुएं में... 5 दिन की जांच के बाद पुलिस हुई हैरान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला संध्या दूसरे आदमी के प्यार में इस पागल हो गई कि उसने अपने ही पति रवि के हत्या की साजिश रच डाली.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला संध्या दूसरे आदमी के प्यार में इस पागल हो गई कि उसने अपने ही पति रवि के हत्या की साजिश रच डाली. इस साजिश के तहत पत्नी ने प्रेमी विकास को अपने पति की लोकेशन दी और प्रेमी ने मौके पर पहुंचकर लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी.  इसके बाद आरोपी प्रेमी ने शव को कुएं में फेंक दिया गया. पुलिस को इस घटना को सुलझाने में 5 दिन लग गए. लेकिन पुलिस के खुलासे में जो बातें सामने आई हैं उसे जानकर हर कोई हैरान है. 

क्या है मामला?

यह मामला प्रयागराज के यमुनानगर स्थित शंकरगढ़ का है. यहां रवि सिंह उर्फ सोनू सिंह की शादी संध्या से हुई थी. लेकिन शादीशुदा जिंदगी के बीच संध्या को गांव के ही एक युवक विकास से प्यार हो गया. दोनों अक्सर रवि की गैरमौजूदगी में मिलते और फोन पर घंटों बात करते थे.जब रवि को इस रिश्ते का पता चलाा तो पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे. इन झगड़ों से तंग आकर संध्या ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली.

पत्नी ने दी पति की लोकेशन

रवि अपने खेत पर मजदूरों के साथ काम कर रहा था. जब वह मजदूरों को खाना देने जा रहा था तो संध्या ने मौका देखकर अपने प्रेमी विकास को फोन किया और उसे रवि की सटीक लोकेशन बता दी. उसने विकास से कहा कि 'यह मुझे बहुत परेशान करता है मुझे इससे आजादी दिला दो.'

फोन मिलते ही विकास खेत पर पहुंचा और लोहे की खंती से रवि पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद विकास को लगा कि अगर वह शव को वहीं छोड़ देगा तो पकड़ा जा सकता है. इसलिए उसने रवि के शव को साड़ी और पत्थर से बांधकर पास के एक कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.

जब रवि घर नहीं लौटा तो उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. ऐसे में पुलिस ने  संध्या के कॉल डिटेल्स की भी जांच की जिसमें विकास के नंबर पर लगातार बात करने का सबूत मिला.  इसी आधार पर पुलिस ने प्रेमी विकास को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में विकास ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया जिसके बाद आरोपी पत्नी संध्या को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

डीसीपी विवेक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक पति के गायब होने और हत्या के बाद भी संध्या उसके घर पर ही रही और दिखावे के लिए झूठे आंसू बहाती रही.

ये भी पढ़ें: बहराइच में 15 दिनों में 4 बच्चों की मौत... दिनदहाड़े मुंह में दबाकर घर से उठा ले जा रहा आदमखोर 'भेड़िया'